शीघ्रपतन का इलाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शीघ्रपतन का इलाज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 अगस्त 2021

शीघ्रपतन का इलाज Treatment of Premature Ejaculation

शीघ्रपतन का इलाज

Treatment of Premature Ejaculation

Dr Puneet Agrawal MS


क्या शीघ्रपतन का इलाज संभव है ? 

इस सवाल का मेरा उत्तर है हां, यदि आप चाहे तो।  

इसके लिए मरीज को अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने होंगे।  यदि वह इन परिवर्तनों को अपनी जीवनशैली में अपनाता है तो शनैः-शनैः  सुधार संभव है।  परिणाम के लिए मरीज को नियमित रूप से कुछ परिवर्तनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।  एक बार परिणाम दिखने लगे तो भी उसे निरंतर अभ्यास करते रहना है।  अपने प्रयासों को बीच में ही रोकना नहीं है। 

व्यायाम 

एक निरोगी काया में ही हमारा मन प्रसन्नचित्त  रह सकता है।  नियमित व्यायाम द्वारा हम अपने शरीर को रोगों से दूर रख सकते हैं।  समुचित व्यायाम से हमारे शरीर का प्रत्येक अंग स्वस्थ बना रहता है।  तन के साथ-साथ हमारा मन भी दिनभर प्रफुल्लित बना रहता है।  अनेक वैज्ञानिक अनुसंधानों से अब यह पूर्णतया सिद्ध हो चुका है कि 30 मिनट व्यायाम  हफ्ते में 5 दिन करने से शीघ्रपतन के समय में निश्चित वृद्धि होती है।  इन मरीजों में योनि  के अंदर घर्षण का समय भी धीरे-धीरे बेहतर होता चला जाता है। 

कीगल व्यायाम  पेड़ू  अथवा पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का निश्चित व्यायाम

पेड़ू  अथवा पेल्विक फ्लोर हमारे दोनों कूल्हों  के बीच का हिस्सा तथा पेट का सबसे निचला हिस्सा होता है।  इसकी मांसपेशियों से होकर ही  हमारी मूत्र नली तथा गुदा मार्ग (स्त्रियों में योनि मार्ग भी) बाहर निकलते हैं।  यह मांसपेशियां इन अंगों  पर नियंत्रण रखती हैं।  कीगल व्यायाम करने से यह मांसपेशियां हष्ठपुष्ट  बनती है।  इस व्यायाम को करते समय इन  मांसपेशियों को कुछ समय के लिए हम सिकोड़ते हैं, फिर ढीला  छोड़ देते हैं।  ठीक उसी प्रकार जैसे हम वक्त बेवक्त पाद आने पर या पेशाब महसूस करने पर उसको रोकते हैं। 

इस व्यायाम  के बारे में और जानने के लिए यहां क्लिक करें

कीगल एक्सरसाइज Kegel Exercises

कीगल व्यायाम शीघ्रपतन के मरीजों के लिए विशेष सहायक है।  उनमें पेड़ू  की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।  उन  के लिंग में रक्त का प्रवाह बढ़ता है।  उनकी सेक्स क्षमता में भी सुधार आता है।  

वैज्ञानिक शोधों में भी यह पता चला है कि नियमित कीगल व्यायाम करने वाले पुरुषों में सेक्स के समय में निश्चित सुधार होता है।  लेकिन समुचित परिणाम के लिए नियमित कीगल व्यायाम लंबे समय तक करना अत्यंत आवश्यक है

 सेक्स थेरेपी 

सेक्स थेरेपी में सेक्सोलॉजिस्ट का विशेष स्थान है। वे  मरीज की हर समस्या को ध्यान पूर्वक समझकर उनके लिए समस्या दूर करने का प्रयास करते हैं।  प्रत्येक मरीज में समस्या का कारण अलग होता है।  समस्या की जड़ तक जाकर ही इसका उपचार संभव है।   

शीघ्रपतन के मरीज सेक्स पूर्ण संतुष्टि के साथ नहीं कर पाते हैं। इसके कारण वे  एक अनुचित दबाव को हर समय महसूस करने लगते हैं।  इस दबाव के कारण उनकी सेक्स  क्षमता और घटती चली जाती है। 

थेरेपी के प्रारंभ में पुरुष को इस अतिरिक्त दबाव से सेक्सोलॉजिस्ट को बचाना चाहिए।  अगर पुरुष के मन में सेक्स को लेकर दबाव नहीं है तो उसका प्रदर्शन बेहतर हो जाता है।  अगर पुरुष सेक्स करते समय शीघ्रपतन को अनुभव करता है तो उन्हें सेक्स करने से मना किया जाता है, जब तक  सेक्स करने का समय सुधर नहीं जाता है।  इस समय पुरुष चाहे तो स्त्री  को अन्य तरीकों से संतुष्ट कर सकता है जैसे ओरल सेक्स हाथों द्वारा स्त्री को उत्तेजित करना आदि। 

थेरेपी के अगले चरण में दंपत्ति को स्टॉप-स्टार्ट या स्क्वीज़-पॉज  तरीके को अपनाने की सलाह दी जाती है इस तकनीक को मास्टर तथा जॉनसन ने करीब 50 वर्ष पूर्व विकसित किया था। 

थेरेपी  के समय स्त्री पुरुष को उत्तेजित करती है।  वह लिंग  को छूकर या अन्य विधियों का इस्तेमाल कर सकती है।  जिस समय पुरुष को महसूस हो कि उसका वीर्य स्खलित  होने वाला है वह अपनी पत्नी को इशारा करता है।  इशारा पाते ही वह अपने पति को उत्तेजित करना बंद कर देती है तथा उसके टोपे (glans penis )के पीछे कस कर दाबती है।  उसको इतना जोर लगाना है कि पुरुष को बहुत अधिक दर्द ना हो, हां यह असुविधाजनक हो सकता है।  इतना जोर से नहीं भी नहीं डालना है कि पुरुष को अत्यधिक दर्द हो या लिंग  को नुकसान पहुंचे।  जब पति को लगे कि वीर्य स्खलित होने का समय निकल गया है तो पत्नी दुबारा  पुरुष को उत्तेजित करना प्रारंभ कर सकती है।  इस प्रक्रिया को लगभग दस बार या अधिक दुहराया  जा सकता है।  कुछ समय के बाद पुरुष को परिवर्तन अनुभव होने लगेगा। 

 

इस तकनीक को अपनाने के बाद अगले कदम की तरफ बढ़ना है। स्त्री पुरुष दोनों एक दूसरे की तरफ मुंह करके बैठते हैं। स्त्री की टांगें  पुरुष की टांगों  के ऊपर होनी चाहिए।  अब पहले की भांति वह  पुरुष के लिंग को सहला कर उत्तेजित  करती है।  स्त्री लिंग को अपनी योनि के समीप भी लाती है।  अधिक उत्तेजना आने पर वह लिंग को कसकर दबाती है। 

अंत में  दंपत्ति सेक्स करता है।  सेक्स के समय स्त्री ऊपर होती है तथा पुरुष नीचे। 

सेक्स के समय जब पुरुष अत्यधिक उत्तेजना का अनुभव करें तथा उसे लगे कि वह स्खलित  होने वाला है, स्त्री  लिंग को पूर्व की भांति कसकर दबाती है। कुछ देर बाद पुनः  सेक्स प्रारंभ करते हैं।  

निश्चय ही यह एक थकाने  तथा ऊबने  वाली प्रक्रिया है, लेकिन इसके परिणाम दूरगामी हैं तथा पुरुष में स्खलन  के समय में निश्चित वृद्धि महसूस होती है

एक अन्य तरीके में पुरुष अपने लिंग को योनि में प्रवेश कराकर घर्षण प्रारंभ करता है लेकिन अत्यधिक उत्तेजना के समय घर्षण को रोक देता है तथा उत्तेजना कम होने पर पुनः  घर्षण प्रारंभ करता है। 

उपरोक्त प्रक्रिया को अपनाते समय कभी-कभी पुरुष स्खलित  हो जाता है।  अपना मनोबल ना तोड़े तथा अपना अभ्यास पूर्ववत चालू रखें। 

अगर दंपत्ति जवान हैं तो प्रथम बार वह नियमित सेक्स करते हैं।  शीघ्रपतन होने के बाद वह पुनः  सेक्स का प्रयास करते हैं।  यह देखा गया है कि दूसरी बार वह अधिक देर तक सेक्स कर पाते हैं

एलोपैथिक दवाइयां 

आज कुछ दवाइयां हमारे पास है जो शीघ्र पतन में सहायक होती हैं।  इन दवाइयों को लेने के बाद मरीज का ध्यान रखना आवश्यक होता है क्योंकि इन दवाइयों के साइड इफेक्ट्स ज्यादा होते हैं।  एक योग्य  चिकित्सक की देखरेख में ही इन दवाइयों का सेवन करें।  कभी भी अपने आप इन  दवाइयों का सेवन ना करें।  आजकल इंटरनेट पर दवाइयों का नाम देखकर कुछ लोग अपने आप अपना इलाज प्रारंभ कर देते हैं।  मैं इस तरह के इलाज को बिल्कुल भी अनुमति नहीं देता हूँ। 

आयुर्वेदिक दवाइयां शीघ्र पतन  में विशेष सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो रही हैं।  इन दवाइयों के अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं इनके बारे में,  मैं अगली पोस्ट में लिखूंगा। 

 ऑपरेशन 

शीघ्रपतन में किसी भी प्रकार के ऑपरेशन का कोई फायदा नहीं है

शीघ्रपतन लाइलाज नहीं है।  एक योग्य  सेक्सोलॉजिस्ट, चिकित्सक से बिना झिझके  मिलें, हो सकता है कि आपकी जिंदगी बदल जाये। 

अगर आप मुझसे कुछ पूछना चाहे तो मुझे ईमेल कर सकते हैं 

puneet265@gmail.com या व्हाट्सएप 9837144287 पर कर सकते हैं

डॉ पुनीत अग्रवाल MS 


My contact details

Know about me more and contact detail


Further Reading

आम सेक्स समस्याएं तथा उन से कैसे बचें

शीघ्रपतन क्या है इसके क्या कारण होते हैं और उसको कैसे पहचाने PME Premature Ejaculation, Rapid or Quick Ejaculation

कीगल एक्सरसाइज Kegel Exercises पेल्विक फ्लोर मसल ट्रेनिंग एक्सरसाइज Pelvic Floor Muscle Training Exercises


Can I drink alcohol after my gall bladder is removed?

 Can I drink alcohol after my gall bladder is removed ? Gallbladder has no direct role in digestion. It stores the bile which is required to...